इंजीनियरिंग एवं आईईटी पास चोर ने 20 लाख से अधिक की ज्वैलरी एवं अन्य सामान की चोरी की घटना को दिया अंजाम

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सिंघौल थाना क्षेत्र के पचम्बा वास्तु विहार की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर बरी घटना को अंजाम देते हुए डकैतों ने दो घर में भीषण डकैती की है जिसमें एक व्यवसाई एवं एक इंजीनियर का घर शामिल है। दोनों ही घरों से डकैतों ने तकरीबन 20 लाख से अधिक के समान, ज्वेलरी एवं नगद रुपए की डकैती की है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पचम्बा वास्तु विहार की है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित कृष्ण कुमार ने बताया कि मध्य रात्रि के करीब जब परिवार के सभी लोग सोए हुए थे तो अचानक छः से सात की संख्या में हथियारबंद डकैत घर में घुस गए और पहले परिवार के लोगों को उठाया तथा गोदरेज एवं अन्य सामानों की चाबी लेने के बाद परिवार के सभी लोगों के हाथ पैर एवं मुंह को बंद दिया तथा घर में रखे सारे कीमती समान उठा लिए।

वहीं डकैतों के द्वारा जान से मारने की भी धमकी दी जा रही थी। वहीं पेसे से इंजीनियर आनंद ईश्वर ने बताया कि मध्य रात्रि के करीब डकैत घर में घुसे और डकैतों को देखकर जैसे ही आनंद ईश्वर ने चिल्लाने की कोशिश की तो डकैतों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी जिससे वह घायल भी हो गए।

बाद में डकैत ने हाथ पैर बांधकर पूरी घटना को अंजाम दिया। वहीं पीड़ित सुषमा देवी ने बताया कि सभी यंग लड़के थे और डकैती के साथ-साथ बात कर रहे थे कि आईआईटी और इंजीनियरिंग करने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो हम लोग डकैती के पेसे में उतर गए हैं तथा अब अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। फिलहाल उक्त घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की है तथा पुलिस के द्वारा जल्द ही डकैतों की गिरफ्तारी के दावे कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article