डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ीयाही गांव स्थित बांध पर एक अज्ञात व्यक्ति के अचेता अवस्था में पड़े होने की सूचना पर डायल 112 एवं चकिया थाना पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर अचेता अवस्था में पड़े हुए युवक को स्थानीय लोगों द्वारा पहचान कराने का भरपूर प्रयास किया पर कोई भी उसे पहचानने को तैयार नहीं हुआ था।

इतना ही नहीं उसका सहोदर भाई भी उसे पहचानने से साफ इन्कार कर दिया था। पुलिस ने अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुए प्रारंभिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बरौनी लाया जहां से जान बचाने के ख्याल से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। वहीं इस दौरान पुलिस ने स्वजनों से सम्पर्क साधा और उसकी बहन बेगूसराय निवासी पवन देवी ने पीएचसी बरौनी पहुंच कर अचेता अवस्था में पड़े हुए युवक का पहचान चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्व कैलाश यादव के पुत्र सुबोद कुमार उर्फ सुमित के रूप में किया। जिसके बाद धीरे धीरे स्वजन अस्पताल पहुंच गए और उसे अपने साथ बेहतर इलाज कराने हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय ले गया।
वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चकिया नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि चिकित्सीय जांच चल रहा है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस प्रकार के पदार्थों का सेवन किया गया है। इंज्यूरी रिपोर्ट आने और युवक के होस में आने के पश्चात् स्पष्ट हो जाएगा। मिली जानकारी अनुसार सुबोद कुमार उर्फ सुमित चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत दुर्गा पूजा के समय बिट्टू कुमार का निर्मम तरीके से हत्या करने के मामले में यह नामजद आरोपित है।
फिलहाल वह जमानत पर बाहर था। वहीं इस सम्बन्ध में सुमित के बहन पवन देवी ने बताया कि वह अपने मां दरेस देवी और भतीजी खुशी प्रिया के साथ माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर देवघर गया था। जहां से मां दरेस देवी और भतीजी खुशी प्रिया वापस घर लौट आई थी और भाई सुमित घर नहीं पहुंच पाया था। जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी द्वारा जानकारी मिली तब हमसब अस्पताल पहुंचे हैं।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट
