बेकार पड़ी क्षतिग्रस्त गाड़ी बन सकती है दुर्घटना का कारण, प्रशासन उदासीन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

तेघड़ा थाना क्षेत्र के नयानगर दुलारपुर ढाला पर कई वर्षों पूर्व दुर्घटना से क्षतिग्रस्त चार पहिया माल वाहक गाड़ी सड़क के किनारे बेकार पड़ी है जो हमेशा दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है। ग्रामीण सुनील सिंह, हरिवंश कुमार, संजय चौधरी आदि ने बताया कि विगत कई वर्ष पूर्व एक चार पहिया माल वाहक गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार होकर पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गई जिसे पुलिस द्वारा सड़क के सटे किनारे में खड़ा कर छोड़ दिया गया।

- Sponsored Ads-

बेकार पड़ी क्षतिग्रस्त गाड़ी बन सकती है दुर्घटना का कारण, प्रशासन उदासीन 2इस दौरान उक्त क्षतिग्रस्त गाड़ी के कारण कई लोग सड़क हादसे का शिकार हो चुके हैं जिसमें कई लोगों की जान चली गई। स्थानीय लोगों ने कई बार अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष तेघड़ा से मिलकर उक्त क्षतिग्रस्त गाड़ी को हटवाने की गुहार लगायी किन्तु अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। गौरतलब है कि उक्त स्थल के निकट दुर्गा मेला का आयोजन होता है ।

बेकार पड़ी क्षतिग्रस्त गाड़ी बन सकती है दुर्घटना का कारण, प्रशासन उदासीन 3जिसमें हजारों की संख्या में महिला, पुरूष और बच्चे मेला देखने पहुँचते हैं। यहाँ एक बार फिर इस क्षतिग्रस्त गाड़ी को लेकर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है और जो स्थिति है उसमें दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में स्थानीय प्रशासन की संवेदनहीनता से लोगों में निराशा है।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article