समस्तीपुर: पैसे नहीं दे पाने पर अस्पताल प्रबंधन ने नहीं दिया शव, परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कराया मुक्त

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना के आर्दशनगर स्थित संजीवनी अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई। इसके बाद में अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को शव देने से मना कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की शिकायत लेकर पीड़ित खानपुर निवासी मनोज कुमार मुफस्सिल थाना पहुंचे। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: पैसे नहीं दे पाने पर अस्पताल प्रबंधन ने नहीं दिया शव, परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कराया मुक्त 2पुलिस ने सबसे पहले शव को परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही करने व मृत्यु के बाद भी इलाज जारी रखने की बात कही। उनका आरोप था कि उसकी मृत्यु सुबह ही हो गई। जबकि अस्पताल से उन्हें शाम तक उसके हालत गंभीर होने की बात कही गई। बताया गया कि युवती की मौत के बाद में परिजनों को पैसे की डिमांड की गई।

समस्तीपुर: पैसे नहीं दे पाने पर अस्पताल प्रबंधन ने नहीं दिया शव, परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कराया मुक्त 3अस्पताल ने बिना पैसा दिए शव देने से मना कर दिया। तब जाकर परिजन थाना पहुंचे। इधर पुलिस ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article