मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का है,
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों की दबंगई देखने को मिली है, जहां घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का है, जहां दबंगों ने घर में घुसकर मां और दो बेटियों समेत चार लोगों को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।घायलों की पहचान डुमरी गांव निवासी रेणु देवी, उनकी बेटियां कशिश कुमारी और अमृता कुमारी, तथा पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक दबंग व्यक्ति उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है। इसी को लेकर वह अक्सर गाली-गलौज और धमकी देता रहता है।
घटना के दिन भी आरोपी घर पर पहुंचा और विवाद करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर सभी के साथ मारपीट की।पीड़ित अमर कुमार का कहना है कि इससे पहले भी उन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसकी शिकायत सिंघौल थाना में की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी कारण आरोपियों का मनोबल बढ़ गया और उन्होंने दोबारा इस घटना को अंजाम दिया।
फिलहाल, घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
डीएनबी भारत डेस्क