बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोलीमार कर किया घायल, पुलिस कर रही जांच

DNB Bharat Desk

 

आपसी रंजिश को लेकर भाई व भतीजे ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर अपने भाई को मारी गोली, अफरातफरी का माहौल

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले में रविवार की अहले सुबह एक बार फिर से बेंखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों के द्वारा इस ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक की सिर में गोली लग गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। यहां आपसी रंजिश में चचेरे भाई और भतीजे ने युवक को गोलीमार इस घटना को अंजाम दिया है। वही गोली लगने के बाद युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोलीमार कर किया घायल, पुलिस कर रही जांच 2जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।घटना साहेवपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है।घटना के बाद घायल युवक को आनन -फानन में स्थानीय पीएससी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति को नाजुक देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया है।इसके बाद इस युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं, घटना में जख्मी की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड 9 निवासी फौदारी प्रसाद यादव के 32 वर्षीय पुत्र सुकेश यादव के रुप में हुई।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोलीमार कर किया घायल, पुलिस कर रही जांच 3परिजनों ने बताया कि वह अपने घर के आगे जमीन पर झोपड़ी बना रहा था। उसी वक्त हथियार लैश बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान सुकेश यादव को एक गोली सर में लग गई है।उधर, पीड़ित परिवार का आरोप है कि सभी बदमाश शराब तस्करी का काम करता है और उसके साथ पूर्व से ही जमीन विवाद चल रहा है। उसी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल चिंताजनक युवक निजी अस्पताल में इलाजरत है जहां उसकी जिंदगी खतरे में है। वहीं दूसरी तरफ गोलीबारी होने की खबर लगते ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए साहेवपुर थाने की पुलिस सघन छापेमारी शुरू कर दी गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article