हर्ल बरौनी इकाई पिछले तिमाही में सबसे ज्यादा उत्पादन के साथ साथ ऊर्जा दक्षता के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहा है – नितिन सक्सेना

DNB Bharat Desk

राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हर्ल बरौनी इकाई के प्रशासनिक भवन एवं टाउनशिप परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हर्ल बरौनी परिवार के बच्चों, डीएवी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, किड्जी स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

- Sponsored Ads-

देशभक्ति गीतों, नृत्यों और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने भारत की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपरा को जीवंत किया।इस अवसर एनसीसी 9 बिहार बटालियन के कैडेट्स, हर्ल में तैनात डी जी आर सुरक्षाकर्मी एवं अग्नि एवं सुरक्षा के कर्मचारियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया।

हर्ल बरौनी इकाई पिछले तिमाही में सबसे ज्यादा उत्पादन के साथ साथ ऊर्जा दक्षता के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहा है - नितिन सक्सेना 2कार्यक्रम में इकाई प्रमुख नितिन सक्सेना ने कार्यक्रम को संबंधित करते हुए कहा कि बरौनी इकाई के पिछले तिमाही में सबसे ज्यादा उत्पादन के साथ साथ ऊर्जा दक्षता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इकाई में संलग्न सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी एवं जनवरी माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

हर्ल बरौनी इकाई पिछले तिमाही में सबसे ज्यादा उत्पादन के साथ साथ ऊर्जा दक्षता के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहा है - नितिन सक्सेना 3उन्होंने हर्ल द्वारा सीएसआर एवं सीईआर के अंतर्गत क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में अवगत कराया । कार्यक्रम के दौरान बीहट नगर परिषद के अमर शहीद संजीव कुमार के पिताजी प्रेम कुमार सिंह को इकाई प्रमुख द्वारा शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सिबा प्रसाद मोहंती ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी कर्मचारियों एवं परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

हर्ल बरौनी इकाई पिछले तिमाही में सबसे ज्यादा उत्पादन के साथ साथ ऊर्जा दक्षता के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहा है - नितिन सक्सेना 4

कार्यक्रम के दौरान एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट दिवेश बेहेरा, कारखाना प्रबंधक मनीष कुमार, एनसीसी 9 बिहार बटालियन के कैडेट्स एवं अधिकारी, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र पांडेय, डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रभारी प्राचार्य, किड्जी हर्ल के प्राचार्य सहित मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article