जीआरपी बरौनी पुलिस ने चेंकिग के दौरान भाड़ी मात्रा में देशी विदेशी शराब के साथ 5 को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

25 एवं 25 दिसम्बर को बरौनी जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान जीआरपी बरौनी को मिली बड़ी सफलता।

डीएनबी भारत डेस्क 

रेल डीएसपी बरौनी गौरव पाण्डेय के निर्देश पर बरौनी रेल परिसर क्षेत्र व बरौनी जंक्शन पर सघन चेकिंग के दौरान रेल थाना बरौनी में 24 दिसंबर के समय 08:00 बजे से रविवार 25 दिसंबर के समय 10:00 बजे तक जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में एवं रेल थाना बरौनी के पुसअनि जयराम के द्वारा दिनकर ग्राम सिमरिया रेलवे स्टेशन चेकिंग के क्रम में खड़ी गाड़ी सं 13019 बाघ एएक्सप्रेस से संदिग्ध अवस्था में दो व्यक्ति को शक के आधार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति बेगूसराय रजौड़ा निवासी 22 वर्षीय भोला महतो को उसके पास से बरामद पिठ्ठू बैग के अंदर से कुल विदेशी शराब की मात्रा 06 लीटर 375 मिली बरामद किया गया एवं दुसरे गिरफ्तार युवक रजौड़ा वार्ड 9 निवासी 25 वर्षीय अमन कुमार को विदेशी शराब की मात्रा 02 लीटर 625 मि0ली0 कुल 06 लीटर के साथ गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored Ads-

रेल पुलिस उपाधीक्षक महोदय बरौनी द्वारा गठित टीम के सदस्य पुसअनि अरूण कुमार एवं अन्य पुलिस बल के सहयोग से बरौनी जं पर खड़ी ट्रेन सं 13105 सियालदह / बलिया एक्स में चेकिंग के क्रम में छपड़ा जिला निवासी  विकाश कुमार को 01 बोतल विदेशी शराब एवं राहुल कुमार को 01 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

रेल पुलिस उपाधीक्षक महोदय बरौनी द्वारा गठित टीम के सदस्य पुसअनि कृष्ण ठाकुर एवं अन्य पुलिस बल के सहयोग से चेकिंग के क्रम में बरौनी जं पर खड़ी ट्रेन सं 13019 बाघ एक्स के साधारण कोच से लावारिस हालत में कुल 18 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ एवं राजेन्द्रपुल रेलवे स्टेशन पर अनियमित ठहराव में खड़ी ट्रेन सं 28181 टाटा कटिहार एक्स चेकिंग के क्रम में कोच सं एस-6 से संदिग्ध हालत में लखीसराय जिला निवासी गौरव कुमार को 14 लीटर 400 मिली देशी शराब एवं 15 लीटर 300 मिली विदेशी शराब के साथ गिरफ्तारकर जेल भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article