संत पॉल पब्लिक स्कूल, तेघड़ा में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन: आराध्या और हर्ष बने स्पोर्ट्स कप्तान

DNB Bharat Desk

संत पॉल पब्लिक स्कूल, तेघड़ा में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर परंपरागत रूप से अलंकरण समारोह (Investiture Ceremony) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री सुनील कुमार सिंह, प्रेसिडेंट श्रीमती लक्ष्मी कुमारी, प्राचार्या श्रीमती तनु सौरभ, समन्वयक श्री राम कुमार मिश्रा एवं श्री सुरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

- Sponsored Ads-

इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंच संचालन का दायित्व कुशलतापूर्वक श्री राम कुमार मिश्रा ने निभाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।

संत पॉल पब्लिक स्कूल, तेघड़ा में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन: आराध्या और हर्ष बने स्पोर्ट्स कप्तान 2स्कूल स्पोर्ट्स कप्तान के रूप में आराध्या कुमारी एवं हर्ष राज, अनुशासन कप्तान के रूप में अभिनव कुमार एवं महालक्ष्मी, CCA कप्तान के रूप में ईशान राज एवं आरिफा फातिमा, तथा स्कूल उप-कप्तान के रूप में आशीष राज एवं राधिका कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

भाभा हाउस से राजीव कुमार एवं नाव्या, डार्विन हाउस से मुहम्मद आसाद एवं रोशनी कुमारी, न्यूटन हाउस से प्रणव राज एवं आराध्या कुमारी, तथा रमन हाउस से आशुतोष कुमार एवं अनुष्का वर्णवाल को यह दायित्व प्रदान किया गया।

संत पॉल पब्लिक स्कूल, तेघड़ा में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन: आराध्या और हर्ष बने स्पोर्ट्स कप्तान 3हाउस मास्टर के रूप में भाभा हाउस से मिसेज काजल कुमारी, डार्विन हाउस से सौरभ कुमार, न्यूटन हाउस से मिस ब्यूटी कुमारी एवं रमन हाउस से पुष्कर कुमार को जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर प्रबंधक, प्रेसिडेंट एवं प्राचार्या द्वारा सभी चयनित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को टाई, बैज एवं अन्य प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

संत पॉल पब्लिक स्कूल, तेघड़ा में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन: आराध्या और हर्ष बने स्पोर्ट्स कप्तान 4अपने संबोधन में प्रबंधक श्री सुनील कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को जिम्मेदारी का बोध कराते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित बनने की प्रेरणा दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्राचार्या श्रीमती तनु सौरभ ने सभी चयनित विद्यार्थियों से अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

संत पॉल पब्लिक स्कूल, तेघड़ा में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन: आराध्या और हर्ष बने स्पोर्ट्स कप्तान 5कार्यक्रम को सफल बनाने में कंचन कुमारी, प्रेम माधुरी, भारती सिंह, राकेश कुमार, सचित के रामचंद्रन, प्रफुल्ल कुमार एवं सोमनाथ मांझी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article