बेगूसराय में लापता युवक का शव पुलिस ने पानी भरे गड्ढ़े से किया बरामद

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के चेरियाबरियारपुर थानाक्षेत्र की घटना

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय पुलिस ने गुरुवार से लापता युवक का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया है। वहीं शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र की है।
मृत युवक की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के रहने वाले गणेश कुमार सिंह के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि गुरुवार को अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम के लिए घर से निकला था। घर वापस नहीं लौटा जब काफी खोजबीन किया गया तो कोई आता पता नहीं चल सका। आज एक पानी भरे गड्ढे से मोटरसाइकिल और युवक का शव बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं था। लेकिन गणेश कुमार सिंह को कैसे मौत हुई है यह कहना मुश्किल है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि हो सकता है किसी ने इसकी हत्या कर शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। फिलहाल इस घटना की सूचना चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को लगी मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि गणेश कुमार सिंह की मौत कैसे हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article