जगदर पंचायत में जरुरत मंद 150 छठ व्रतियों के बीच बांटे गए साड़ी

DNB Bharat Desk

पर्व में जरूरत मंद छठव्रती महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण होने से महिलाओं में खुशी 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के जगदर पंचायत के वार्ड नं 1 से 5 तक में समाज सेवा की भावना से समाजिक कार्यकर्ता धर्मचंद्र सहनी व उनकी धर्म पत्नी सुनीता देवी के द्वारा गुरुवार को 150 जरुरत मंद छठ व्रतियों के बिच समारोह पूर्वक साड़ी का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि लोक आस्था का पर्व बिहार का सबसे पर्व माना जाता है।

इस चार दिवसीय पर्व में छठ वर्ती महिलाएं कठिन तप करती है. और अस्ताचलगामी व उद्याचलगामी को अर्ध देते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्व में जरूरत मंद छठव्रती महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण होने से महिलाओं में खुशी है, उन्होंने कहा कि समाजसेवी को इस पर्व के अवसर पर फल फुल समेत पूजा सामाग्री का वितरण करना चाहिए।

- Sponsored Ads-

जगदर पंचायत में जरुरत मंद 150 छठ व्रतियों के बीच बांटे गए साड़ी 2 मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष धर्म राज सहनी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष आनंद प्रेम,उप मुखिया राहुल देव, वार्ड सदस्य राजीव कुमार,गणपत साह,दिलीप कुमार, श्रवण कुमार की मौजूदगी में दिया गया। मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article