जमालपुर के लिए बेगूसराय जूनियर कबड्डी टीम रवाना

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिला जूनियर बालक कबड्डी की टीम को बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में जमालपुर में आगामी 18 से 20 दिसंबर तक आयोजित जूनियर स्टेट बालक कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जमालपुर के लिए रवाना किया गया। वहीं इस दौरान टीम के सभी खिलाड़ियों को जर्सी पेंट प्रदान किया गया।

वहीं बेगूसराय जिला कबड्डी संघ सचिव सरोज कुमार ने बताया कि बेगूसराय जूनियर बालक कबड्डी टीम में कप्तान राजा कुमार, राहुल कुमार,सौरभ कुमार, विक्की कुमार, आदर्श कुमार, रुपेश कुमार, अभिनव कुमार ,कृष कुमार, शुभम कुमार, विशाल कुमार, हर्ष कुमार शामिल हैं। टीम कोच अगम कुमार, टीम मनैजर उत्तम कुमार शामिल हैं।इस अवसर पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, सचिव सरोज कुमार, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, पुलकित कुमार, रवि कुमार ने टीम को जीत की शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।

जमालपुर के लिए बेगूसराय जूनियर कबड्डी टीम रवाना 2टीम के रवाना होने पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के मुख्य संरक्षक उपेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, राजेश कुमार टूना, संजय कुमार सिंह, राजकुमार सिंह राजू सहित अन्य पदाधिकारी व खेल प्रेमियों ने जीत की बधाई व शुभकामनाएं दी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article