रोहतास में नदी में डूब कर बच्चों की मौत से सीएम दुखी, दिया अनुग्रह राशि देने का निर्देश

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले के तुंबा गांव में सोन नदी में नहाने के दौरान डूबने से 06 बच्चों तथा कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के सरैया ढाला के पास नदी में नहाने के दौरान 04 बच्चों की डूबने से हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है और वे इस घटना से मर्माहत हैं।

- Sponsored Ads-

यह भी पढ़ें-  स्नान के दौरान डूबे एक ही परिवार के 7 बच्चे, इलाके में मातम

मुख्यमंत्री ने बिहार के सभी मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article