वीरपुर प्रखंड कार्यालय के स्थानांतरण की खबर से आक्रोश, ‘प्रखंड कार्यालय बचाओ संघर्ष समिति’ का हुआ गठन

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखंड कार्यालय वीरपुर से स्थान्तरण होके पर्रा जाने की बात 14 जनवरी को क्षेत्र में फैलते ही आम जनमानस में उवाल आने लगा। जिसका चारों ओर चर्चा होते देख वीरपुर पश्चिम पंचायत के पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में उनके आवास पर वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला,डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंन्हरपुर और जगदर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, वार्ड सदस्यों के अलावे

- Sponsored Ads-

विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को वीरपुर पश्चिम पंचायत के पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में घंटों बिचार विमर्श के बाद एक वीरपुर प्रखंड कार्यालय बचाओ संघर्ष समिति का गठन कर वीरपुर के नाम से स्थापित प्रखंड कार्यालय को वीरपुर में ही जमीन अधिग्रहण कर बनाने के लिए शुक्रवार को 11 बजे से लेकर 3 बजे तक प्रखंड कार्यालय पर धरना देने से संबंधित 50 लोगों से अधिक की संख्या में आए ग्रामीणों ने वीडियो प्रतिनिधि को पत्र सौंपा है।

वीरपुर प्रखंड कार्यालय के स्थानांतरण की खबर से आक्रोश, 'प्रखंड कार्यालय बचाओ संघर्ष समिति' का हुआ गठन 2इस संबंध में पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह समेत प्रखंड कार्यालय पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि वीरपुर से अन्य यंत्र प्रखंड कार्यालय ले जाने वाले पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के मनसूबे चकनाचूर होगें।

वीरपुर प्रखंड कार्यालय के स्थानांतरण की खबर से आक्रोश, 'प्रखंड कार्यालय बचाओ संघर्ष समिति' का हुआ गठन 3उन्होंने कहा वीरपुर के ग्रामीणों  में जब तक जान में जान है तब तक रोड से लेकर सुवे बिहार विधानसभा और दिल्ली के पार्लियामेंट तक संघर्ष करेंगे। मौके पर पंसस रीता चौरसिया, सरपंच दया नन्द झा,उप मुखिया प्रतिनिधि विनोद कुमार, वार्ड सदस्य जितेन्द्र कुमार, वार्ड सदस्य राकेश कुमार, सीपीआई के अरुण राय, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष वीरशेन वीक्रम, पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार, सरपंच प्रतिनिधि मनोज सिंह उर्फ बुटाली, मोहम्मद गुलाब, मोहम्मद मन्नान समेत 50 से अधिक लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article