भीषण गर्मी में बरौनी जंक्शन पर लगी एसी कोच का एसी फेल हो जाने से यात्रियों ने किया जमकर हंगामा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी रेलवे जंक्शन पर भीषण गर्मी में अगर आप ट्रेन का सफर कर रहे हों और आपकी बुंकिग एसी कोच की हो एवं एसी खराब हो जाए या किसी तकनीकी कारण से बंद हो जाए तो सफर करने वाले यात्रियों की क्या स्थिति होगी समझा जा सकता है. ऐसा ही वाकया बुधवार को बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर  08 पर खड़ी ट्रेन बलिया सियालदह एक्सप्रेस में हुआ

- Sponsored Ads-

भीषण गर्मी में बरौनी जंक्शन पर लगी एसी कोच का एसी फेल हो जाने से यात्रियों ने किया जमकर हंगामा 2जब अचानक एसी कोच का एसी फेल हो जाने से यात्रियों ने जमकर हंगामा करना शुरू किया. आक्रोशित यात्री गार्ड से भी उलझ पड़े. इस दौरान ट्रेन लगभग एक घंटे तक बरौनी जंक्शन के उक्त प्लेटफार्म पर रुकी रही. बाद में जीआरपी व आरपीएफ पुलिस ने पहुंच कर यात्रियों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया. तब जाकर ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई.

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article