वीरपुर में मुखिया को जान से मारने की धमकी से आक्रोशित जनप्रतिनिधियों की बैठक

DNB Bharat

प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष पुनम देवी के दरबाजे पर पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह की अध्यक्षता में वीरपुर प्रखंड मुखिया संघ की बैठक बुधवार को आयोजित किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर प्रखंड में मुखिया संघ एवं क्षेत्र के सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की बैठक बुधवार को प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष पुनम देवी के आवास पर पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में मुखिया संघ के द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों, कार्यालय, कोष संग्रह, जिला सम्मेलन पर विस्तार से चर्चा किया गया।

- Sponsored Ads-

बैठक में जिला में हो रही आपराधिक घटनाओं, हत्या, रंगदारी, चोरी, छिनतई, आदि विषयों पर गहरी चिंता व्यक्त कि गई। बैठक को मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हसन ने संबोधित करते हुए कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हारे हुए लोग, निकट भविष्य में मुखिया पद के लिए उम्मीदवार बनने वाले लोगों, क्षेत्र में बढ़ते अपराधीयों की गतिविधियों को विरोध करने वाले मुखिया और पदाधिकारी अपराधि के निशाने पर हैं।

ऐसे विषम परिस्थिति में अपराधी गतिविधियों के विरोध में जिले भर के सभी मुखिया को एक जुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा रतनमन बभनगामा पंचायत के मुखिया मो मोक्तार से रंगवाजी मांगना, वीरपुर पश्चिम पंचायत के मुखिया त्रिपुरारी सिंह उर्फ भेंटरु के घर पर चढ़ कर गाली गलौज एवं हवाई फायरिंग करना, भवानंदपुर के मुखिया दीपक कुमार आदि जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों को भी अपराधी निशाना बना चुके हैं।

बैठक को जिला सचिव अरविंद कुमार राय, कोषाध्यक्ष मो इजहार अंसारी, जिला प्रवक्ता महेश राय, डफरपुर मुखिया रंजीत कुमार ने भी संबोधित किया। मौके पर नौला पंचायत मुखिया प्रतिनिधि प्रितम कुमार, भवानंदपुर के मुखिया दीपक कुमार, वीरपुर पश्चिम पंचायत के मुखिया त्रिपुरारी सिंह उर्फ भेंटरु, गेंहरपुर मुखिया अशोक पासवान, जगदर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव, पर्रा पंचायत के मुखिया अस्जद मल्लीक, रतनमन बभनगामा पंचायत के मुखिया मो मोक्तार सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article