बरौनी में बनेगा भव्य शांडिल्य धाम: मंदिर निर्माण को लेकर समाज की बैठक में एकजुट हुए लोग

DNB Bharat Desk

शांडिल्य गोत्रीय समाज की बैठक में भाग ले रहे लोगों ने कई महत्वपूर्ण फैसला लिए। बरौनी एक पंचायत में हुई बैठक में लोगों ने कहा कि मकर संक्रांति से शुभ कार्यक्रम की शुरूआत होती है। ऐसे में शांडिल्य धाम के निर्माण का काम भी तेजी से आगे बढ़ाने एवं सभी लोगों के सहयोग करने की अपील की गई है।

- Sponsored Ads-

मौके पर पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने बताया कि शांडिल्य गोत्र समाज की बैठक में गोत्रीय समाज की समस्याओं और उसे दूर करने पर बल दिया गया। कई लोगों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मौके पर समाज के जिलाध्यक्ष व बरौनी एक के मुखिया पंकज कुमार सिंह राधे राधे ने कहा कि शांडिल्य धाम की स्थापना करने आगे बढ़े हैं।

बरौनी में बनेगा भव्य शांडिल्य धाम: मंदिर निर्माण को लेकर समाज की बैठक में एकजुट हुए लोग 2काम तेजी से चल रहा है। जल्दी ही बरौनी एक में भव्य मंदिर का निर्माण होगा। मौके पर भाजपा नेता विकास कुमार, राजीव रंजन सिंह, हरिशंकर चौधरी, अशोक कुमार सिंह, श्रवण कुमार, सुधीर सिंह, संजय चौधरी, शोनू शंकर सहित कई लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article