समस्तीपुर: नितिन नवीन के स्वागत में पटना कूच करेंगे भाजयुमो के हजारों कार्यकर्ता, 9 फरवरी को बापू सभागार में होगा मेगा इवेंट

DNB Bharat Desk

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन के भव्य‌ स्वागत को लेकर बापू सभागार पटना में 9 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में व्यापक भागीदारी को लेकर‌ भाजयुमो जिला समस्तीपुर दक्षिणी का बैठक भाजपा जिला कार्यालय समस्तीपुर में सम्पन्न।

- Sponsored Ads-

बैठक में भाजपा युवा मोर्चा समस्तीपुर जिला दक्षिणी के द्वारा मंडल से जिला स्तर तक के हजारों की संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लिया।बैठक में भाजपा दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने कार्यकर्ताओं से‌ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के उपरांत पहली बार पटना पहुंचने पर नितीन नवीन जी के भव्य स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से किया।

समस्तीपुर: नितिन नवीन के स्वागत में पटना कूच करेंगे भाजयुमो के हजारों कार्यकर्ता, 9 फरवरी को बापू सभागार में होगा मेगा इवेंट 2बैठक में जिला प्रभारी संजीब साह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रभारी प्रशांत कुमार,भाजपा जिला महामंत्री ललन सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य लोगों ने बेठक को संबोधित किया।बैठक का अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा दक्षिणी के जिलाध्यक्ष अमरेश साहू ने किया। बैठक में युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Share This Article