बेगूसराय बीहट में 21 दिवसीय प्रस्तुति-परक नाट्य कार्यशाला का किया गया शुभारंभ

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बीहट में बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी, बीहट के तत्वावधान में आयोजित 21 दिवसीय प्रस्तुति-परक नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

- Sponsored Ads-

कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर तेघरा विधानसभा के पूर्व विधायक रामरतन सिंह, जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, प्रख्यात नाट्य निर्देशक एवं कार्यशाला प्रशिक्षक गगन श्रीवास्तव, बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी के निदेशक श्री ऋषिकेश कुमार तथा बरौनी पत्रकार संघ के अध्यक्ष विपिन कुमार राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामरतन सिंह ने कहा कि “रंगमंच समाज का दर्पण होता है।

बेगूसराय बीहट में 21 दिवसीय प्रस्तुति-परक नाट्य कार्यशाला का किया गया शुभारंभ 2इसके माध्यम से हम न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार कर नई सोच का निर्माण भी करते हैं। आज के समय में बच्चों और युवाओं को नाटक जैसी रचनात्मक विधाओं से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है, ताकि उनमें संस्कार, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।” उन्होंने बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी द्वारा लगातार किए जा रहे सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

बेगूसराय बीहट में 21 दिवसीय प्रस्तुति-परक नाट्य कार्यशाला का किया गया शुभारंभ 3जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल ने अपने संबोधन में कहा कि खेल और कला दोनों ही जीवन निर्माण की आधारशिला हैं। नाट्य कार्यशालाएं युवाओं में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को मजबूत करती हैं। यह नाट्य कार्यशाला 12 जनवरी से 1 फरवरी तक संचालित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में बाल कलाकार एवं युवा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

आयोजन को सफल बनाने में बाल रंगमंच परिवार, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। कार्यशाला में आंचल,मुस्कान,राजनंदनी, कुणाल,बिजेंद्र,आकाश,रोहित,राजेश,धर्मवीर,आयुष, सुजीत,सुमित,राज लक्ष्मी आदि थे। मंच संचालन साक्षी कुमारी ने किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article