खोदावंदपुर प्रखंड में 892 लाभुकों के बीच आवास स्वीकृति पत्र का वितरण

DNB Bharat Desk

खोदाबंदपुर बुधवार को एक शादे समारोह में वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत प्रखंड के कुल 892 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं प्रथम किस्त की राशि का अग्रिम भुगतान किया गया। इस अवसर पर पटना से ही मंत्री द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से लाभुको के खाते में 40000 की राशि स्थानांतरित किया गया।

- Sponsored Ads-

इसी कार्यक्रम के तहत खुदाबंदपुर प्रखंड में भी प्रमुख संजू देवी एवं वीडियो नवनीत नमन के द्वारा संयुक्त रूप से स्वीकृति पत्र का वितरण लागू किया गया। बताते चलें कि प्रखंड के मेघौल ,खुदाबंदपुर बरियारपुर पूर्वी ,बरियारपुर पश्चिमी,  बाड़ा ,दौलतपुर, एवं सागी पंचायत के कुल 892 लाभुकों  का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया है।

खोदावंदपुर प्रखंड में 892 लाभुकों के बीच आवास स्वीकृति पत्र का वितरण 2जिन्हें बतौर अग्रिम राशि का भुगतान किया गया ।मौके पर उप प्रमुख नरेश पासवान, मुखिया अनिल कुमार राकेश रामचंद्र महतो ,आवास सहायक एवं प्रखंड कर्मी मौजूद थे। इसकी जानकारी  वीडियो नवनीत नमन ने दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article