नालंदा: पार्टी गठन के छह सप्ताह बाद आसा पार्टी के द्वारा प्रधान कार्यालय मुस्तफापुर में किया गया प्रेस वार्ता

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

आप सब की आवाज पार्टी के गठन के 6 सप्ताह बाद पहली बार नालंदा जिले के मुस्तफापुर गांव स्थित पार्टी के प्रधान कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और आप सब की आवाज़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा की उनकी पार्टी आगामी 2025 के बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। अपने पैतृक आवास नालंदा के मालती  में आयोजित प्रेस कांफेरेंस में कहा की उनकी पार्टी पहले संगठन को मजबूत करने में जुटी है।

नालंदा: पार्टी गठन के छह सप्ताह बाद आसा पार्टी के द्वारा प्रधान कार्यालय मुस्तफापुर में किया गया प्रेस वार्ता 2उसके बाद मेरी पार्टी का दरवाज़ा सभी के लिए खुला है। विधानसभा चुनाव के लिए जिस भी पार्टी उनसे हाथ मिलाना चाहेगी वे पूरी तरह से तैयार है।उन्होंने राजद, प्रशांत किशोर से हाथ मिलाने  के सवाल पर कहा की जो भी हाथ मिलाना चाहेंगे उनसे साथ चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल पार्टी को मजबूत करने की कवायत तेज हो गई है। बिहार महाराष्ट्र राजस्थान और दिल्ली में संगठन के विस्तार का काम पूरा हो चुका है।

नालंदा: पार्टी गठन के छह सप्ताह बाद आसा पार्टी के द्वारा प्रधान कार्यालय मुस्तफापुर में किया गया प्रेस वार्ता 3प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर दिखा वह नीतीश कुमार के प्रति रवैया कड़ा दिखा। नीतीश कुमार की यात्रा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यात्रा करने की क्या आवश्यकता है। क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा दौरे पर ही रहते हैं। इस दौरान लगातार पदाधिकारी अधिकारियों के साथ बैठक भी करते हैं। यात्रा तो वे लोग करते हैं जिसे कुछ पता नहीं होता है।

Share This Article