नालंदा: राजगीर के अरुणोदय स्कूल हॉस्टल में 8 साल के छात्र की संदिग्ध मौत,परिजनों ने लगाया पिटाई कर हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-राजगीर के अरुणोदय पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में एक 8 साल के छात्र की मौत हो गई। मृतक गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के चरवारा गांव निवासी स्वर्गीय चंदेश्वर प्रसाद यादव के 8 वर्षय पुत्र दिलखुश कुमार है। मृतक के दादा ने बताया की 11 सितंबर को दिलखुश कुमार को राजगीर के छबिलापुर रोड स्थित अरुणोदय स्कूल के हॉस्टल में नामांकन कराये थे।

नालंदा: राजगीर के अरुणोदय स्कूल हॉस्टल में 8 साल के छात्र की संदिग्ध मौत,परिजनों ने लगाया पिटाई कर हत्या का आरोप 2नामांकन के दौरान दिलखुश काफी खुश था। रविवार की शुबह 3 बजे स्कूल के शिक्षक ने फोन के माध्यम से बताया की दिलखुश अपना बक्सा के लेकर छत से कूद गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद विम्स अस्पताल पहुचे तो देखा दिलखुश मृत पड़ा हुआ है और शरीर के कई हिस्से में डंडे की चोट का निशान है। इससे प्रतीत होता है की शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई किया जिससे इसकी मौत हो गई।

नालंदा: राजगीर के अरुणोदय स्कूल हॉस्टल में 8 साल के छात्र की संदिग्ध मौत,परिजनों ने लगाया पिटाई कर हत्या का आरोप 3परिवार का आरोप है की अगर बालक छत से कूदता तो हाथ पैर टूटता मगर शरीर पर सिर्फ पिटाई का निशान है। जिस बेटे की लंबी आयु के लिए मां ने जितिया का पर्व किया था उसी की मौत की खबर की बात सुनकर मन के ऊपर क्या बीत रही होगी। इस मामले में राजगीर थानाध्यक्ष ने बताया की पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिलने पर करवाई की जाएगी ,फिलहाल बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Share This Article