मैदा बभनगामा में कला समागम: जट-जटिन और कजरी की प्रस्तुति ने मोहा मन, नाटकों के जरिए कुरीतियों पर प्रहार

DNB Bharat Desk

मगध कला विकास मंच एवं माध्यम बरौनी के द्वारा कला समागम समारोह बरौनी प्रखंड अंतर्गत मैदा बभनगामा पंचायत के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने इस कड़ाके की ठंड में भी कार्यक्रम को बड़े ही उत्साह के साथ देखा।देर रात तक चली कार्यक्रम में मिथिलांचल कला मंच बीहट के द्वारा लोक नृत्य जट, जटीन एवं कजरी की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया मनोज चौधरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में हो रहे मजदूर के पलायन एवं अन्य राज्यों में उसके साथ हो रहे दुर्व्यवहार तथा मजदूरों के शोषण के खिलाफ हम सबको आवाज उठानी चाहिए। सचिन रंजन आर्य के द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक शोषण वर्तमान परिस्थितियों को दर्शाते हुए लोगों को जागरूक करने का काम करती है, वही माध्यम बरौनी के द्वारा मंचन कुमारी निर्देशित नाटक मृत उवाच,की प्रस्तुति हुई जिसमें पाखंड एवं अंधविश्वास से भरा पड़ा है, इससे भी लोगों को सीख लेनी चाहिए।

मैदा बभनगामा में कला समागम: जट-जटिन और कजरी की प्रस्तुति ने मोहा मन, नाटकों के जरिए कुरीतियों पर प्रहार 2समाज में फैली अंधविश्वास और कुरीतियां समाप्त होनी चाहिए। शैक्षणिक का वातावरण का निर्माण समाज में कैसे बने इस पर पूरी तरह से हम सबको विचार करना चाहिए। यह कला समागम कार्यक्रम बहुत ही बेहतरीन एवं सफल पूर्वक आयोजित हुआ । इसके लिए हम मगध कला विकास  मंच को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं देता हूं। वही वार्ड सदस्या रीना देवी ने कहा कि लोक नृत्य एवं लोकगीत की प्रस्तुति बहुत ही उत्कृष्ट एवं उम्दा रहा । हमारी जो कला संस्कृति है उसको बचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का होना अपने आप में बड़ा ही महत्व रखता है।

मैदा बभनगामा में कला समागम: जट-जटिन और कजरी की प्रस्तुति ने मोहा मन, नाटकों के जरिए कुरीतियों पर प्रहार 3वही नवोदय विद्यालय की संगीत शिक्षिका कुमारी निशु, मिथिलांचल कला मंच के निर्देशक अशोक कुमार पासवान, नरेश शर्मा, उमेश शर्मा, डोरिक शर्मा, राम बहादुर पासवान समेत कई वक्ताओं ने उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कड़ाके ठंड में भी कलाकारों ने अपने गीत नृत्य एवं अपने अभियान से दर्शकों को तालिया बजाने पर मजबूर करते रहे।

मैदा बभनगामा में कला समागम: जट-जटिन और कजरी की प्रस्तुति ने मोहा मन, नाटकों के जरिए कुरीतियों पर प्रहार 4वही कार्यक्रम में रामकिशोर कुमार, रुचि प्रिया ,अमृता कुमारी, अश्वनी कुमार, घनश्याम पासवान, मंचन कुमारी,चांदनी कुमारी, कोमल कुमारी, साक्षी कुमारी, माधुरी कुमारी, अनुराधा कुमारी, जिज्ञासा कुमारी,मिथुन कुमार, शशि कुमार, मनोज कुमार, आरती कुमारी, छोटी कुमारी, शिवराण कुमारी, स्वर्णिम संस्कृति,राजनंदनी समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article