जब लोग कष्ट में रहते हैं तब मां को याद करते हैं : विकास वैभव

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के वीरपुर के मुजफ्फरा स्थित महादेव मंठ परिसर में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर लगने वाला चार दिवसीय मेला बुधवार की देर शाम से शुरू हो गया।मेले का उद्घाटन आईजी विकास वैभव ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब लोग कष्ट में रहते है तो मां को याद करते हैं। मां को श्रद्धा से याद करने पर माता अपने भक्तों के कष्टों को दूर कर देती हैं। मां दुर्गा की आराधना करने से जन्म जन्म के पाप धुल जाते हैं, उन्होंने कहा कि धर्म कर्म के साथ साथ बिहार को आगे बढाने में सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। तभी हमारा बिहार आगे बढ़ सकता है।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम के दौरान मेला समिति के सदस्यों द्वारा मौजूद अतिथियों को चादर देकर सम्मानित किया। मौके पर मुखिया राजीव कुमार,सरपंच प्रतिनिधि
संजीव कुमार , मुखिया दिपक कुमार समेत सेकड़ो की संख्या में ग्रामीण व मेला में आए हुए श्रद्धालु मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर से गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article