धू-धू कर जला किसान का गोदाम, ग्रामीणों और दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू।
डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर के वारिसनगर में गोदाम भीषण में आग लग गई। आग लगने की घटना से गोदाम में रखा लाखो रुपए का अनाज जलकर राख हो गया। इस भीषण आगलगी में गोदाम में रखा काफी मात्रा में रखा खाद भी जलकर बर्बाद हो गया।

घटना रहुआ पश्चिमी गांव की है।गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, साथ ही दमकल को भी इसकी सूचना दी गई। एक घंटे बाद पहुंची दमकर की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया था। पीड़ित किसान नर्मदेश्वर ठाकुर ने बताया कि आग से 10 बोरी खाद, 5 बोरी पोटाश, 30 बोरी गेहूं और करीब 5 क्विंटल भूसा जलकर राख हो गया। किसान ने बताया कि आग ने भयानक रूप लिया था। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद आग लगने की घटना की जानकारी वारिसनगर थाने को दी गई, जिसके बाद सूचना पर थाने से दमकल की टीम मौके पर पहुंची।
करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के मुताबिक, गांव के लोगों ने बताया कि बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से गोदाम में आग लगी है। जब आग की लपट काफी तेज हो गई, तो लोगों की इस पर नजर पड़ी। परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी प्रशासन को भी दी है। वहीं अंचलाधिकारी धर्मेद्र पंडित ने बताया कि आग लगने की सूचना दी गई है। अंचल से कर्मी को नुकसान का आकलन के लिए भेजा गया है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट