बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा – ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एफसीआई थाना क्षेत्र के बिहट चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के घारखंडी दुर्गा स्थान गांव निवासी अरुण यादव की पत्नी विवाह देवी और पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक अपनी मां को मोटरसाइकिल पर बैठाकर लखीसराय अपने ननिहाल जा रहा था, तभी बिहट चौक के पास यह हादसा हो गया।

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा - ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा कोहराम 2घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एफसीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों शवों को कब्जे में लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article