विधुत स्पर्शाघात से एक किसान की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के शाम्हो थाना क्षेत्र अंतर्गत जगत सैदपुर गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में करंट के चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना शाम्हो थाना क्षेत्र के जगत सैदपुर गांव की है। मृतक किसान की पहचान जगत सैदपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय बाबूलाल यादव का पुत्र सुबोध यादव के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि शनिवार की देर शाम अपने घर से खेत पशु के लिए चारा लाने के लिए जा रहा था। घर के पास बिजली का तार अचानक टूट कर शरीर पर गिर गया। जिसके कारण वह करंट के चपेट में आने से सुबोध यादव की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया। इस घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा शाम्हो थाना पुलिस को दी गई। मौके पर शाम्हो थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article