डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी और खतरनाक तस्वीर सामने आई है… गंगा की तेज धार में अचानक नाव समा गई! बलिया थाना क्षेत्र के असरफा दियारा के समीप गंगा नदी में यह बड़ा हादसा हुआ है। नाव पर कई लोग सवार थे और देखते ही देखते नाव तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गई।
- Sponsored Ads-

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि नाव पर सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। लेकिन नाव पर सवार मोटरसाइकिल और साइकिल गंगा की तेज धार में समा गए।
तस्वीरें साफ बता रही हैं कि गंगा का बहाव कितना खतरनाक हो चुका है। सवाल बड़ा है—अगर नाव पर सवार लोगों को समय रहते बाहर नहीं निकाला जाता, तो आज बड़ा हादसा हो सकता था। बाढ़ के बीच जान जोखिम में डालकर नाव से सफर करने की मजबूरी ग्रामीणों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है।
डीएनबी भारत डेस्क