बेगूसराय के बछवाड़ा में अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध की मौत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा-हाजीपुर रेल खंड के फतेहा गांव के समीप अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध पुरुष की मौत हो गयी। मृतक वृद्ध की पहचान चमथा एक पंचायत के वार्ड संख्या 5, नम्बर गांव निवासी नथुनी साह का लगभग 65 वर्षीय पुत्र विशोक साह के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे लाइन के किनारे रास्ते से गुजर रहे लोगों ने देखा कि एक वृद्ध का शव रेलवे लाइन के किनारे गिरा हुआ है।

- Sponsored Ads-

मौत की खबर कुछ ही देर में जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। सूचना मिलते ही देखने वाले लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना बछवाड़ा थाना कि पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया में उक्त वृद्ध विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है।

बेगूसराय के बछवाड़ा में अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध की मौत 2ग्रामीणों ने बताया कि उक्त वृद्ध को परिजन के द्वारा हमेशा निगरानी कर रखता था। लेकिन जैसे ही परिजन किसी काम को करने लगे वैसी मौका पाकर घर से भाग गया। शव के शिनाख्त के बाद मृतक वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article