हरनौत थाना क्षेत्र के जलगोविंद पथ मार्ग में दैली मोड़ के आसपास पईन में एक अज्ञात अधेड़ का शव हुआ बरामद, डूबने से मौत की आशंका

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र के दैली मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह एक 85 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान दैली गांव के निवासी रामस्वरूप सिंह के रूप में हुई। वह 13 अक्टूबर को घर से बिना बताए निकले थे और उनकी खोजबीन के बावजूद उनका पता नहीं चल पाया था।

हरनौत थाना क्षेत्र के जलगोविंद पथ मार्ग में दैली मोड़ के आसपास पईन में एक अज्ञात अधेड़ का शव हुआ बरामद, डूबने से मौत की आशंका 2हरनौत थाना अध्यक्ष मोहम्मद अबू तालिब अंसारी के अनुसार, प्रथम दृष्टि में यह माना जा रहा है कि शौच के दौरान पानी भरे पैन में गिरने से उनकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ के सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article