डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में आग का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है। नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर शर्मा टोली में भीषण आग लगने से एक घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।बताया जा रहा है कि अचानक घर से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग भी सकते में आ गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का हरसंभव प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर पूरी तरह जल चुका था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर धू-धू कर जलता रहा और लोग बेबस होकर देखते रह गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि इस अगलगी में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
डीएनबी भारत डेस्क