बीहट में महिला छात्रावास एवं इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे कुलपति – डॉ राजन

DNB Bharat Desk

एलएनएमयु दरभंगा के कुलपति प्रो सुरेन्द्र प्रताप सिंह के कर कमलों से 10 मई 2023 को दिन के 11बजे होना है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले बरौनी प्रखंड के यूजीसी द्वारा राम चरित्र सिंह स्मारक महाविद्यालय बीहट में नव निर्मित महिला छात्रवास एवं इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन ललित नारायण मिथिला विश्व विद्यालय दरभंगा के कुलपति प्रो सुरेन्द्र प्रताप सिंह के कर कमलों से 10 मई 2023 को दिन के 11बजे होना तय किया गया है।

उक्त आशय की जानकारी सोमवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलसचिव डॉ मुश्ताक अहमद होगें। जबकि पूर्व सांसद सह अध्यक्ष शासी निकाय शत्रुघ्न प्रसाद सिंह एवं तेघड़ा विधायक सह सचिव शासी निकाय राम रतन सिंह की उपस्थिति रहेगी।

- Sponsored Ads-

उद्घाटन समारोह को भव्य एवं आकर्षक बनाने तथा कुलसचिव के स्वागत हेतु महाविद्यालय में जोड़ों से तैयारी चल रही है। वहीं आचार्य सुदामा गौस्वामी के नेतृत्व में महाविद्यालय की छात्रा के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

बेगूसराय बीहट संवादाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article