समस्तीपुर: पटना के चेयरमैन एस.के.मंडल को बिहार एक्सीलेंस अवार्ड से किया गया सम्मानित

DNB Bharat Desk

 

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए एक निजी समारोह में यह सम्मान दिया गया

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर-एस.के.मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पटना के चेयरमैन एस. के. मंडल को बिहार एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए एक निजी समारोह में यह सम्मान दिया है। शिक्षा मंत्री ने श्री मंडल को नर्सिंग, पैरामेडिकल और मैनेजमेंट के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए सराहा है। बताया जाता है कि एस. के. मंडल ने शिक्षा के क्षेत्र में अनवरत प्रयास करके नर्सिंग, पैरामेडिकल और मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों में उत्कृष्टता की मिसाल कायम की है।

- Sponsored Ads-

उनके नेतृत्व में एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने राज्य के शैक्षिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में नए स्थापित किए हैं। सम्मान समारोह के दौरान, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा की श्री मंडल ने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने न केवल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की है, बल्कि राज्य में शिक्षा के स्तर को भी ऊंचा उठाया है। कार्यक्रम के उपरांत श्री मंडल ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार मेरे लिए अत्यंत गर्व की बात है।

समस्तीपुर: पटना के चेयरमैन एस.के.मंडल को बिहार एक्सीलेंस अवार्ड से किया गया सम्मानित 2इसे मैं अपने समर्पित छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों को समर्पित करता हूँ। उनकी मेहनत और लगन ने हमारे संस्थान को इस मुकाम तक पहुँचाया है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में और भी उत्कृष्टता लाने का संकल्प लेता हूँ। संस्थान के छात्र और स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है। छात्रों ने कहा कि श्री मंडल के नेतृत्व में उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त हो रही है, जो उनके भविष्य को संवारने में मददगार साबित हो रही है। शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने भी श्री मंडल की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि उनका नेतृत्व न केवल संस्थान के लिए बल्कि पूरे राज्य के शिक्षा क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने श्री मंडल को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दीं।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article