नालंदा: मैट्रिक की परीक्षा देने आए दो छात्र के साथ बदमाशों ने मारपीट कर किया गंभीर रूप से जख्मी, विरोध करने पर आठ हजार रुपया भी छीना

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बस स्टैंड के पास चार की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने दो परीक्षार्थियों से मारपीट की। घटना के संबंध में जख्मी छात्र ने बताया कि पवन और राजीव बेलदारी खरजम्मा गांव से मैट्रिक की परीक्षा को लेकर बिहार शरीफ आया हुआ था। फिलहाल दोनों छात्र किराए के मकान में रह रहे थे।

नालंदा: मैट्रिक की परीक्षा देने आए दो छात्र के साथ बदमाशों ने मारपीट कर किया गंभीर रूप से जख्मी, विरोध करने पर आठ हजार रुपया भी छीना 2राजीव और पवन दोनों छात्र किसी काम को लेकर अपने कमरे से बाहर रामचंद्रपुर बस स्टैंड के लिए निकले थे। इसी दौरान चार बदमाशों ने दोनों छात्रों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। छात्रों ने जब मारपीट का विरोध किया तो बदमाशों ने दोनों छात्रों के पास में रखे 8000 भी छीन लिया। सबसे बड़ी बात यह है कि रामचंद्रपुर बस स्टैंड भीड़ भाड़ वाला इलाका है बावजूद भीड़ मूकदर्शक बनी रही।

नालंदा: मैट्रिक की परीक्षा देने आए दो छात्र के साथ बदमाशों ने मारपीट कर किया गंभीर रूप से जख्मी, विरोध करने पर आठ हजार रुपया भी छीना 3वही सूचना मिलने पर 112 पुलिस की टीम दोनों जख्मी छात्र को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया फिलहाल पुलिस रामचंद्रपुर बस स्टैंड के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है ताकि घटना में शामिल बदमाशों का पता चल सके। जख्मी दोनों छात्र पवन कुमार और राजीव कुमार आपस में चचेरे भाई बताए जाते हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article