बेगूसराय में जमीनी विवाद में दबंग पड़ोसियों ने पंचायती के दौरान ही पिता पुत्री को पीट-पीट कर किया गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में चल रहा हा इलाज

DNB Bharat Desk

 

घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कोरेय गांव की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में जमीनी विवाद में एक बार फिर दबंग पड़ोसियों ने पंचायती के दौरान ही पीट-पीट कर पिता पुत्री को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है । घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कोरेय गांव की है । प्रीत की पहचान गढ़पुरा निवासी रामदुलार यादव एवं उसकी पुत्री के रूप में की गई है ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में जमीनी विवाद में दबंग पड़ोसियों ने पंचायती के दौरान ही पिता पुत्री को पीट-पीट कर किया गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में चल रहा हा इलाज 2प्रीत राम दुलार यादव की पत्नी शोभा देवी ने बताया कि अपने घर के सामने उन्होंने एक जमीन का टुकड़ा खरीदा था लेकिन उस पर जबरन दिलखुश यादव एवं मनसुख यादव कब्जा करना चाहते थे। पंचायती में एक बार फैसला भी हो चुका था और फिर विवाद बढ़ने के बाद पंचायती बुलाई गई थी।

बेगूसराय में जमीनी विवाद में दबंग पड़ोसियों ने पंचायती के दौरान ही पिता पुत्री को पीट-पीट कर किया गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में चल रहा हा इलाज 3लेकिन पंचायती के दौरान ही दिलखुश यादव, मनसुख यादव एवं उनके परिवार के लोग लोहे के सरिया एवं लाठी डंडे के साथ पहुंच गए तथा रामदुलार यादव के पिटाई शुरू कर दी । अपने पिता को पिटते देखकर जब उसकी पुत्री बचाने के लिए वहां पहुंची तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी । फिलहाल पीड़ित के द्वारा गढ़पुरा थाने में आरोपियों के विरुद्ध लिखित रूप से आवेदन दी गई है । पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article