बेगूसराय में दो पक्षों में जमकर मारपीट, चार लोग गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला रिफाइनरी थाना क्षेत्र के केसावे गांव की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे तथा ईंट पत्थर चले जिससे दोनों ही पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल है। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के केसावे गांव की है। एक पक्ष के पीड़ित उमेश पासवान ने आरोप लगाया है कि तेघड़ा थानाक्षेत्र निवासी पप्पू कुमार नामक ठेकेदार के अंदर में उनका पुत्र बेंगलुरु में काम करता था।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में दो पक्षों में जमकर मारपीट, चार लोग गंभीर रूप से घायल 2

जहां ठेकेदार ने उसे पैसा नहीं दिया और इसी बात को लेकर उनका पुत्र मोबाइल के माध्यम से ठेकेदार से पैसे की मांग कर रहा था। मोबाइल पर बातचीत के दौरान ठेकेदार एवं उसके पुत्र के बीच गाली गलौज होना शुरू हो गया और उसी वक्त सुबोध पासवान वहां से गुजर रहा था उसने उनके पुत्र को गाली देना शुरू कर दिया एवं कहा कि तुम मुझे गाली दे रहे थे।

बेगूसराय में दो पक्षों में जमकर मारपीट, चार लोग गंभीर रूप से घायल 3

धीरे-धीरे बात बढ़ता गया और मामला खूनी संघर्ष तक पहुंच गया एवं दोनों ही पक्ष के लोगों ने ईट पत्थर एवं लाठी-डंडे चलाना शुरु कर दिया। जिसमें एक पक्ष के लोग सूबोध पासवान तथा दूसरे पक्ष के उमेश पासवान, उनकी पत्नी, पुत्र वधू एवं पुत्र घायल हैं।

पीड़ित उमेश पासवान ने आरोप लगाया है कि जब इस बात की शिकायत रिफाइनरी थाना से की गई तो उल्टे उन लोगों पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया एवं 30 घंटे तक उमेश पासवान को पकड़कर हाजत में रखा गया। साथ ही साथ उमेश पासवान ने आरोप लगाया है कि थाना के ही एक एसआई ने बीस हजार लेकर उन्हें रिहा किया है।

बेगूसराय संवाददात सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article