नालंदा बर्थ-डे पार्टी में हर्ष फायरिंग में एक बच्ची की मौत

DNB Bharat

नालंदा जिला के दीपनगर थाना थानाक्षेत्र में बर्थ-डे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में 12 वर्षीय बच्ची की मौत।

डीएनबी भारत डेस्क 
नालंदा जिले के दीपनगर थाना इलाके अंतर्गत गंजपर गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 12 साल की बच्ची की मौत हो गयी। मृतका की पहचान दीपनगर थाना इलाके के गंजपर गांव निवासी बालो यादव की 12 वर्षीया पुत्री टुसी कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के पिता का आरोप है कि गांव के ही मुन्ना यादव की बेटी का बर्थडे था। इस दौरान बार बालाओं का डांस एवं शराब पार्टी चल रहा था।

इस दौरान पार्टी में शामिल कुछ युवक ने मस्ती में कट्टा से फायरिंग करने लगा। इसी बीच अपने घर के छत से कार्यक्रम देख रही बच्ची के सिर में गोली लग गयी। गोली लगते ही आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल में घटना को छिपाने के लिए आरोपित पक्ष के लोग काफी देर तक मृतका के पिता से मान मनोबल करते देखे गए। पिता पर जबरन छत से गिरने से मौत बताने के दबाव बना रहे थे।

- Sponsored Ads-

घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर थाना अध्यक्ष एसके जायसवाल अस्पताल पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए। उन्होंने बताया कि जिस जगह कार्यक्रम चल रहा था वहां जगह कम था। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दिया जो बच्ची के सिर में लग गई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव को परिजन को सौंप दी गई है। जिसके यहां बर्थडे पार्टी था वह सभी परिवार फरार है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article