बेगूसराय हत्याकांड: कपड़ा व्यवसायी के हत्यारोपी के घर ढोल बजाकर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पुलिस अब एक्शन मूड में नजर आ रही है। चर्चित कपड़ा व्यवसायी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पंकज पासवान के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। तेघरा थाना की पुलिस ने पिपरा दोदराज गांव स्थित आरोपी के घर पर ढोल बजा-बजाकर इश्तिहार चिपकाया है।

- Sponsored Ads-

आपको बता दें कि 11 दिसंबर को बीरपुर थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यवसायी मोहम्मद शहजाद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में भारी हंगामा और आक्रोश देखने को मिला था।हालांकि, घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी पंकज पासवान को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी लगातार पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा है।

 बेगूसराय हत्याकांड: कपड़ा व्यवसायी के हत्यारोपी के घर ढोल बजाकर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार 2पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।इसी कड़ी में कोर्ट के आदेश पर तेघरा थाना की पुलिस ने आरोपी के घर पर इश्तिहार चिपकाने की कार्रवाई की। ढोल बजाकर की गई इस कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ भी जुट गई।आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह पुलिस द्वारा हत्या के मुख्य आरोपी के घर पर इश्तिहार चिपकाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article