तेघड़ा में नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे के खिलाफ शंखनाद, एसडीएम और डीएसपी ने युवाओं को किया जागरूक

DNB Bharat Desk

तेघड़ा अनुमंडल अंतर्गत तेघड़ा थाना क्षेत्र में प्रशासन की पहल पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) राकेश कुमार एवं डीएसपी कृष्ण कुमार उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को नशे के दुष्परिणामों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।

- Sponsored Ads-

नुक्कड़ नाटक कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। प्रस्तुति के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल तथा सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया गया। साथ ही सामाजिक सौहार्द, अपराध से बचाव तथा जागरूक नागरिक बनने की अपील भी की गई।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि नशा मुक्ति केवल सरकारी अभियान नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने तथा अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को देने की अपील की।

डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन नशा कारोबार पर लगातार निगरानी रखे हुए है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक जीवनशैली अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

Share This Article