राजगीर में रोजाना 2 हजार पर्यटकों को मिलेगा नेचर और ज़ू सफारी का लाभ, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस,  अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर का बयान

DNB Bharat Desk

वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने कहा कि पर्यटन स्थल राजगीर में आने वाले पर्यटकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। नालंदा के राजगीर स्थित नेचर सफारी में अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने पत्रकारों से कहा कि राजगीर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं।

- Sponsored Ads-

ऐसे में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि नेचर सफारी और ज़ू सफारी में पहले प्रतिदिन एक हजार पर्यटकों के लिए टिकट की व्यवस्था थी, जिसे बढ़ाकर अब दो हजार पर्यटकों के लिए करने का निर्देश दिया गया है। इस निर्णय से अधिक संख्या में आने वाले सैलानियों को सुविधा मिलेगी और उन्हें टिकट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

राजगीर में रोजाना 2 हजार पर्यटकों को मिलेगा नेचर और ज़ू सफारी का लाभ, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस,  अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर का बयान 2उन्होंने बताया कि राजगीर के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है।आनंद किशोर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल पर्यटन को बढ़ावा देना ही नहीं है, बल्कि स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना भी है।

Share This Article