डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय-बिहार के 5 जिलों में बेगूसराय भी एक जिला है जहां बुधवार की शाम सात बजे सुरक्षा की दृश्टिकोण से ब्लैक आउट होगा। इसकी तैयारी जिला मे जोड़ शोर से चल रही है। बेगूसराय मे बेगूसराय जिला मुख्यालय सहित बरौनी क्षेत्र मे ब्लैक आउट होगा। इस दौरान दस मिनट तक जिला की बिजली गुल रहेगी।

बताते चले की बेगूसराय मे केंद्र सरकार के निर्देश पर दस मिनट का ब्लैक आउट होगा। बिहार का छह जिला है जिसमे बेगूसराय के बरौनी और बेगूसराय साइरन बजेगा। यह एक तैयारी है। जिसमे लोगो को पैनिक नहीं होना है। बताते चले की बरौनी रिफाइनरी, एनटीपीसी सहित अन्य अद्योगिक क्षेत्र क्रिटिकल स्टॉलेशन बाला स्थान है।
इस दौरान जिला प्रशाशन ने घरों की लाइट को बंद करने की अपील की है। इस दौरान डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम इसमें हिस्सा लेगा। इसके लिए ब्यापाक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
डीएनबी भारत डेस्क