बछवाड़ा में नशे की हालत में उत्पात मचाते एक नशेड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के शिबूटोल गांव में शनिवार की देर शाम बछवाड़ा थाना की पुलिस ने नशे के हालत में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति शराब के नशे में उत्पात मचा रहा है. सूचना के उपरांत बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने शिबूटोल गांव निवासी राम पदारथ यादव का पुत्र संतोष कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. जांच के दौरान उक्त व्यक्ति के द्वारा अल्कोहल का सेवन करने की बात सामने आयी. पुछताछ के उपरांत उक्त व्यक्ति को न्याययिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया.

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article