डिजिटल शिक्षा की ओर बड़ा कदम: भगवानपुर के छात्रों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, शेड्यूल जारी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर में सरकारी स्कूलों के सभी बच्चों को कृत्रिम बुद्धमत्ता की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए 15 से 19 दिसंबर को रोजाना साढ़े 12 से 1.15 बजे तक 45 मिनट की ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान व राष्ट्रीय शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद की विशेषज्ञ टीम कृत्रिम बुद्धिमत्ता का ऑनलाइन प्रशिक्षण देगी।

- Sponsored Ads-

इसको लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान ने शिक्षा विभाग के आदेश के आलोक में पत्र जारी किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्कूली शिक्षा में इसके अनुप्रयोगों की मूलभूत समझ प्रदान करना, छात्रों को प्रभावी कक्षा एकीकरण के लिए एआई उपकरणों और प्रथाओं से परिचित कराना, नैतिक पहलुओं, डाटा गोपनीयता और एआई के जिम्मेदार उपयोग पर चर्चा करना और नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप सर्वोत्तम प्रथाओं और दृष्टिकोणों को साझा करना कार्यक्रम की विशेषता है।

डिजिटल शिक्षा की ओर बड़ा कदम: भगवानपुर के छात्रों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, शेड्यूल जारी 2पंजीयन के लिए लिंक https://forms.gle/GPgkevor5PZF2iVz6 जारी किया गया है। साथ ही यू ट्यूब लिंक भी जारी किया गया है। विद्यालय प्रधान को जारी लिंक के माध्यम से निबंधन करवाने एवं छात्र छात्राओं के अधिकतम प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का निदेश दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article