वीरपुर के फजिलपुर में ‘बिहार लोक कला प्रतियोगिता सह प्रशिक्षण’ का आयोजन, सौ से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

DNB Bharat Desk

बिहार लोक कला प्रतियोगिता सह प्रशिक्षण समारोह का आयोजन आत्म निर्भर भारत भाजपा परियोजना के द्वारा वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के जगदर पंचायत स्थित फजिलपुर में शुक्रवार को मधुसूदन गौशाला में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऋचा सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

- Sponsored Ads-

वीरपुर के फजिलपुर में 'बिहार लोक कला प्रतियोगिता सह प्रशिक्षण' का आयोजन, सौ से अधिक महिलाओं ने लिया भाग 2जिसमें आस पास के गांवों कि महिलाएं समेत अन्य दुर दराज के गांवों कि सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लेते हुए अपनी अपनी काला कृतियों को ट्रेंस पेपर पर चित्रांकित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं को भाजपा आत्मनिर्भर योजना के बिहार प्रभारी संगीता कुमारी, बिहार भाजपा प्रवक्ता कुमकुम भारतद्वाज, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ रेखा कुमारी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला प्रभारी डॉ पूजन सिंह जगदर भाजपा पंचायत अध्यक्ष रंजीत कुमार के हाथों प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वीरपुर के फजिलपुर में 'बिहार लोक कला प्रतियोगिता सह प्रशिक्षण' का आयोजन, सौ से अधिक महिलाओं ने लिया भाग 3इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उक्त नेतृत्व कर्ताओं ने बताया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य बिहार और मिथिला के संस्कृति की रक्षा के साथ देश और विदेशों में लें जाना है।

Share This Article