समस्तीपुर: आर.एस. बी इंटर कॉलेज में ‘वीर बाल दिवस’ का आयोजन, समाजसेवी मनीष यादव ने बच्चों को दी प्रेरणा

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर/आर.एस. बी इंटर कॉलेज समस्तीपुर में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीष यादव थे।उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मनीष यादव ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें साहस,बलिदान और देशभक्ति की प्रेरणा देता है जबकि बाल दिवस हमे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की याद दिलाता है।

- Sponsored Ads-

आगे उन्होंने कहा कि आप सभी बच्चे मेहनत,अनुसाशन अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ें, यही शहीद हुए उन बाल वीरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

समस्तीपुर: आर.एस. बी इंटर कॉलेज में 'वीर बाल दिवस' का आयोजन, समाजसेवी मनीष यादव ने बच्चों को दी प्रेरणा 2अंत मे उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को इस आयोजन के लिये धन्यवाद दिया और विद्यालय में पठन पाठन कर रहे छात्र छात्राओं के बेहतर भविष्य की कामना की मौके पर प्राचार्य ललित कुमार घोष,वार्ड काउंसलर पति घुनचुन यादव,जे के यादव, बाला जी सिंह, शिक्षक मोहन कुमार सुमन के अलावे विद्यालय परिवार के सदस्य और सैकड़ो छात्र छात्राएं मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article