बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला करने के आरोपी आप नेता के जेल से निकलने पर बड़ी संख्या में लोगों ने किया स्वागत 

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पर हमला करने के आरोपी को न्यायालय ने दी जमानत।न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आज मोहम्मद सैफी जेल से बाहर निकले। जेल बहार निकलते ही बड़ी संख्या में लोगों गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला करने के आरोपी आप नेता के जेल से निकलने पर बड़ी संख्या में लोगों ने किया स्वागत  2 बड़ी संख्या में लोग फूलमाला लेकर स्वागत करने जेल गेट के पास पहुंच गए।लोगों ने मो. सैफी के बाहर आने का इंतजार किया।जैसे ही सैफी जेल से बाहर आए उत्साह में लोगों ने नारेबाजी करते हुए फूलमाला से लाद दिया।इस दौरान सैफी ने कहा है कि सत्य की जीत हुई है। कहा वह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा झूठे मुकदमा कर जेल भेजने का काम किया गया।

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला करने के आरोपी आप नेता के जेल से निकलने पर बड़ी संख्या में लोगों ने किया स्वागत  3लेकिन न्यायालय ने मुझे जमानत देकर सच्चाई की जीत कर दी। उन्होंने बताया है कि वह अपने इलाके की समस्या लेकर संसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पास पहुंचे थे। लेकिन हम लोग की बात नहीं मानी और उल्टे ही अपने कार्यकर्ताओं से जमकर पिटवा दिया था और मुझ पर झूठे मुकदमा कर कर जेल भेज दिया।

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला करने के आरोपी आप नेता के जेल से निकलने पर बड़ी संख्या में लोगों ने किया स्वागत  4उन्होंने कहा है कि अपने जनता के हित के लिए हमको जितने बार जेल भेजेंगे उतने बार हम जेल जाएंगे। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन पर भी मिली भगत का आरोप लगाते हुए कहा है कि बलिया में लगातार पुलिया के पानी में बच्चे डूब कर मार रहे हैं। इसको लेकर कई बार जिला प्रशासन से रेलिंग लगाने की मांग किए थे लेकिन इसके बावजूद भी जिला प्रशासन के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया।

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला करने के आरोपी आप नेता के जेल से निकलने पर बड़ी संख्या में लोगों ने किया स्वागत  5उन्होंने साफ तौर से कहा कि जिला प्रशासन और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा मिलीभगत कर मुझे झूठ मुकदमा में फंसा कर जेल भेजने का काम किया गया आज न्यायालय ने मुझे जमानत दी है और सच्चाई की एक बार फिर से जीत हुई है। आपको बताते चले की पिछले दिनों बलिया अनुमंडल में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जनता दरबार था।

उस जनता दरबार में मोहम्मद सैफी के द्वारा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला करने का आरोप लगा था। इस आरोप में बेगूसराय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। जेल जाने के बाद न्यायालय ने उसे 72 घंटा में ही जमानत दे दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

 

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article