भगवानपुर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में बच्चों को दी गई स्वच्छता की जानकारी, मॉक ड्रिल का भी हुआ आयोजन

DNB Bharat Desk

भगवानपुर|शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल पालीडीह, मेहदौली, अतरुआ, कन्या महेशपुर,प्रखंड कॉलोनी,चंदौर सहित विभिन्न विद्यालयों में चेतना सत्र के दौरान बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता,आस-पड़ोस की साफ-सफाई,पानी की स्वच्छता, हाथ धोने का सही तरीका व रसोईघर व शौचालय की स्वच्छता आदि की जानकारी दी गई।

- Sponsored Ads-

फोकल शिक्षक  ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, घर व परिवेश की स्वच्छता, विद्यालय की स्वच्छता, हाथ धुलाई,शौचालय की स्वच्छता आदि की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से स्वयं की साफ सफाई जैसे प्रत्येक दिन नहाने, नाखूनों की अच्छे से सफाई, नहाने के बाद साफ सुथरे कपड़े पहनने एवं बालिकाओं में मासिक धर्म से संबंधित स्वयं की साफ सफाई रखने, खुले में शौच करने में हाथों की सफाई एवं मल से होने वाली बीमारियों, खाना बनाने से पूर्व रसोई की साफ-सफाई एवं खाद्य सामग्रियों को सुरक्षित रखने का तरीका, भोजन से पूर्व हाथ की अच्छे से सफाई की जानकारियां दी।

भगवानपुर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में बच्चों को दी गई स्वच्छता की जानकारी, मॉक ड्रिल का भी हुआ आयोजन 2जब हम सभी साफ सुथरे होते हैं तो हम एक स्वच्छ व स्वस्थ समुदाय का निर्माण करते हैं।हमें स्वच्छता को अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।इन छोट-मोटे आदतों को सभी बच्चें अपनाएं। साथ इससे संबंधित बच्चों को मॉकड्रिल भी कराया। मौके पर एचएम अशोक कुमार सिंह, शिक्षक अजनीश,अनिल,नुपूर,श्वेता सहित स्कूली बच्चे मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article