भगवानपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालय में विद्यार्थियों को हाथ धुलाई संबंधित दिया गया शपथ

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मेहदौली सहित अन्य सरकारी विद्यालयों में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस का आयोजन किया गया। सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में चेतना सत्र के दौरान विद्यार्थियों को हाथ धुलाई संबंधित शपथ दिलाई गई।

- Sponsored Ads-

उसके बाद शिक्षकों ने बच्चों को स्वच्छता एवं हाथ धोने का तरीका बताया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि यदि हम नियमित रूप से हाथ धुलाई,शारीरिक साफ सफाई करते हैं तो हम कई मौसमी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।

भगवानपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालय में विद्यार्थियों को हाथ धुलाई संबंधित दिया गया शपथ 2उक्त अवसर पर एचएम अशोक कुमार सिंह,रईस,रहमानी बीएड कॉलेज के प्राध्यापक जितेंद्र कुमार मौर्य,शिक्षक सुमन कुमार,अजनीश कुमार,पूनम कुमारी,श्वेता कुमारी,नितेश कुमार,अनिल कुमार,जय प्रकाश,मीरा,ऋतु,अमर शंकर,अदिति,प्रिया सहित बच्चे उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article