आगामी 15 मार्च से होगी गेहूं की खरीद, 2275 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का सरकारी समर्थन मूल्य निर्धारित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में सरकार के निर्देश पर आगामी 15 मार्च से किसानों से गेहूं की खरीद की जाएगी। इसका सरकारी समर्थन मूल्य 2275 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।।एफसीआई के द्वारा गेहूं का खरीद कार्य किया जाएगा। किसानों को 48 घण्टे के अंदर गेहूं के मूल्य का भुगतान उनके बैंक खाते के माध्यम से कर दिया जाएगा।

- Sponsored Ads-

बुधवार को फफौत एवं खोदावंदपुर पंचायत में आयोजित किसान जन सम्वाद एवं जागरूकता कार्यक्रम मे यह जानकारी दी गई। रवि विपणन वर्ष 2024-25 में गेहूं खरीद के लिए यह रणनीति बनाई गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए समस्तीपुर खाद्य निगम के अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य डेढ़ सौ रुपया अधिक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद कार्य को लेकर राहुल कुमार को खरीद प्रभारी और राजेश कुमार भुगतान प्रभारी बनाया गया है।

आगामी 15 मार्च से होगी गेहूं की खरीद, 2275 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का सरकारी समर्थन मूल्य निर्धारित 2खाद्य निगम के अधिकारी ने बताया कि खाद्य निगम द्वारा रजिस्टर्ड किसानों से ही गेहूं की खरीद की जाएंगी। जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से किसानों से सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने का अनुरोध किया गया। इस मौके पर गेहूं अधिप्राप्ति के लिए ऑन स्पॉट किसानों का पंजीकरण भी किया गया। कार्यक्रम में  उपमुखिया खोदावंदपुर पंचायत के उप मुखिया कामेश्वर महतो, किसान पवन शाह, बबलू शाह, अमरजीत कुमार, सरोज कुमार,प्रवीण कुमार, बैजनाथ महतो आदि किसान मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article