जम्मू-कश्मीर के रामबन में आर्मी जवान के बस हादसे में बेगूसराय के जवान शहीद

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बरौनी प्रखंड के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर पंचायत वार्ड संख्या सात निवासी झपस राय का 40 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार रविवार को जम्मू कश्मीर के रामबन में सात सौ फीट गहरी खाई में आर्मी का ट्रक गिरने की वजह से शहीद हो गए। इस हादसे में सुजीत कुमार की मौत हो गई जबकि कई और जवानों की मौत और कई घायल हो गए हैं। आर्मी हेडक्वार्टर द्वारा परिजनों को पहले घायल होने की सूचना दी। उसके बाद शहीद होने की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जम्मू-कश्मीर के रामबन में आर्मी जवान के बस हादसे में बेगूसराय के जवान शहीद 2गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।हर कोई शहीद जवान के घर जाकर परिजनों से मिलकर सांत्वना देने लगें। परिजनों ने बताया की झपस राय का पुत्र सुजीत कुमार करीब 15 वर्ष पूर्व आर्मी में बहाल हुआ था। वह तीन भाईयों में दूसरे स्थान पर था।शहीद फौजी सुजीत कुमार को तीन अविवाहित पुत्रियां है। इस घटना को सुन बरौनी प्रखण्ड, नगर परिषद बीहट और अमरपुर पंचायत समेत आसपास के लोगों में शहीद जवान के प्रति राष्ट्रभक्ति की संवेदना बढ़ने लगी।

जम्मू-कश्मीर के रामबन में आर्मी जवान के बस हादसे में बेगूसराय के जवान शहीद 3इधर बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, पूर्व जीप सदस्य श्रीराम राय, समाजसेवी प्रमोद सिंह, मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा,सुरेंद्र कुमार, उमाशंकर,विकास कुमार,मनोज कुमार,रामानंद सागर,इंद्रजीत सिंह,पंकज मिश्र,ब्रजेश कुमार,सत्येन्द्र कुमार मिश्र आदि ने बताया कि देश ने एक सपूत खो दिया है।अपने समाज के जवान पर राष्ट्र को गर्व है।लोगों ने शहीद जवान को सैल्यूट किया। शहीद सुजीत का ससुराल बेगूसराय लाखों था।

उनकी पत्नी सिंधु देवी का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी अनुसार शहीद सुजीत कुमार पन्द्रह दिन पहले घर आकर फिर  वापस ड्यूटी पर लौट गए थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article